Saturday, October 31, 2026

मध्य प्रदेश: नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने को लेकर दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू

न्यूज डेस्क : मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री व दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में भाजपा के टिकट से वंचित नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को अपने समर्थकों से संयम बरतने की अपील की है. दरअसल, नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर उनके समर्थकों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार शाम से ही हिंसक हो गया है. दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे के अनुसार जिले में पत्थरबाज़ी की हुई घटना में आठ पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए. इसमें एसप, एएसपी व एसडीपीओ भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : रांची के होटल से गिरफ्तार हुआ बिहार डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी व कुख्यात अपराधी सचिन सिंह

दतिया में धारा 163 लागू

इधर जिला प्रशासन ने स्थिति को अनियंत्रित होता देख शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दतिया में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है। धारा 163 के तहत बिना सक्षम अनुमति के किसी भी प्रकार की जनसभा, जुलूस, प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और पांच या पांच से अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

नरोत्तम मिश्रा की अपील

नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को कहा, “यह पार्टी का फ़ैसला है. मैंने सोशल मीडिया पर पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालने वाले वीडियो देखे हैं, कार्यकर्ताओं से अपील है कि ऐसा कोई काम ना करें.” उन्होंने कहा कि पार्टी के मंच पर अपनी राय सही तरीके से रखी जाती है, इस तरह से नहीं. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. नरोत्तम मिश्रा दतिया से तीन बार विधायक रह चुके हैं लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला.

एनएच पर 11 घंटे का जाम

बता दें कि शुक्रवार शाम 5:30 बजे शुरू हुआ चक्का जाम शनिवार सुबह करीब 5 बजे तक जारी रहा, जिससे ग्वालियर-झांसी हाईवे पर लगभग 15–20 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। शनिवार तड़के 4:30 बजे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रशासन के अनुसार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जिसके बाद अधिकांश प्रदर्शनकारी पास बने भाजपा कार्यालय की ओर भाग खड़े हुए।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर