Monday, November 2, 2026

UAE ने हवाई उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, एयर इंडिया की फ्लाइट्स कैंसिल, IndiGo का बदला समय

नई दिल्ली : मध्य पूर्व के देशों में बिगड़ते हालातों के कारण पश्चिम एशिया के पूरे क्षेत्र में हवाई उड़ानों के संचालन पर कई पाबंदियां लग गई हैं और उनके शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है। इस बीच एअर इंडिया ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए तय कई उड़ानें रद कर दीं। इनमें दुबई, रास अल खैमाह और शारजाह की उड़ानें शामिल हैं।

ये घटनाक्रम पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के कारण एविएशन सेक्टर में आई बड़ी रुकावटों के बीच सामने आए हैं, जिससे एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें भी बढ़ गई हैं। इंडिगो, एअर इंडिया और अकासा एयर सहित कई एयरलाइंस ने हाल ही में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज लागू किया है, ताकि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से जुड़ी बढ़ती परिचालन लागत की भरपाई की जा सके।

एयर इंडिया ने जारी किया बयान

एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में एअर इंडिया ने कहा कि यूएई के एयरपोर्ट अधिकारियों ने एयरलाइंस को अपने ऑपरेशन कम करने के निर्देश दिए हैं। एयरलाइन ने कहा, “यूएई में एयरपोर्ट अधिकारियों से मिले ताजा निर्देशों को देखते हुए एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस को 15 मार्च 2026 के लिए अपने एड-हॉक ऑपरेशन कम करने पड़ रहे हैं।”

बयान में आगे कहा गया, “एअर इंडिया उस दिन दिल्ली-दुबई की केवल एक वापसी उड़ान संचालित करेगी, जबकि दुबई के लिए निर्धारित पांच में से चार उड़ानें रद कर दी गई हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस भी दिल्ली-दुबई की केवल एक वापसी उड़ान संचालित करेगी, जिसमें दुबई के लिए निर्धारित छह में से पांच उड़ानें रद कर दी गई हैं। अबू धाबी में उस दिन एअर इंडिया एक्सप्रेस की सभी पांच उड़ानें रद कर दी गई हैं।” हालांकि, कैंसलेशन से प्रभावित यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भविष्य की किसी तारीख के लिए दोबारा बुकिंग करने या पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया गया है।

IndiGo ने बदला समय

इस बीच इंडिगो ने यात्रियों को यह भी सूचित किया कि दुबई में उड़ान संचालन को और सीमित कर दिया गया है। एक्स पर एक पोस्ट में एयरलाइन ने कहा, “मिडिल ईस्ट में बदलती स्थिति के कारण दुबई में फ्लाइट ऑपरेशन और भी ज्यादा सीमित कर दिए गए हैं, जिससे फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं। दुबई आने-जाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर देख लें। हम यात्रियों को ताजा जानकारी देने के लिए उन्हें नोटिफिकेशन भी भेज रहे हैं।”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर