Sunday, May 31, 2026

बिहार टेंडर घोटाला मामले में संलिप्तता को लेकर दो IAS अधिकारियों पर हुई कार्रवाई, हुए सस्पेंड

पटना: बिहार में सामने आए टेंडर घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और सरकारी टेंडरों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। सरकार ने यह कार्रवाई स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रिपोर्ट के आधार पर की है। जांच एजेंसी की रिपोर्ट में अधिकारियों और कारोबारी रिशु श्री के बीच कथित अवैध संबंधों का जिक्र किया गया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

विदेश यात्रा के बदले मिले टेंडर का आरोप

जांच में आरोप लगाया गया है कि जब योगेश कुमार सागर BUDCO के एमडी थे, तब उन्होंने रिशु श्री की मदद से अपने परिवार के साथ विदेश यात्राएं की थीं। बताया जा रहा है कि इन यात्राओं पर करीब 22 लाख रुपये खर्च किए गए थे। जांच एजेंसियों का दावा है कि इसके बदले नगर विकास विभाग के कई बड़े टेंडर रिशु श्री की कंपनी को दिए गए। इस मामले में वित्तीय लेन-देन और टेंडर प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है।

अभिलाषा शर्मा पर महंगे उपहार लेने का आरेप

आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। जांच में कहा गया है कि उन्होंने रिशु श्री से महंगे उपहार, आईफोन और घर की छत पर गार्डन बनवाने जैसी सुविधाएं ली थीं। इसके अलावा उनके रिश्तेदारों की यात्राओं का खर्च भी रिशु श्री द्वारा उठाए जाने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इन सुविधाओं की कुल कीमत 9 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को कुछ व्हाट्सएप चैट भी मिली हैं। इन चैट के आधार पर मामले की जांच और तेज कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, इन बातचीत में टेंडर मैनेजमेंट और अधिकारियों से संपर्क के संकेत मिले हैं।

एक और पूर्व अधिकारी का नाम आया सामने

जांच के दौरान BMSICL के पूर्व एमडी धर्मेंद्र सिंह का नाम भी सामने आया है। जांच एजेंसियों को उनके विदेश दौरों और टेंडर आवंटन में कथित मिलीभगत के संकेत मिले हैं। हालांकि इस मामले में अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

रिशु श्री को फिर रिमांड पर लेने की तैयारी

स्पेशल विजिलेंस यूनिट अब रिशु श्री को दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ में कई और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में अन्य अधिकारियों और कारोबारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में रेतीले तूफान की चपेट में कई जिले, लोगों में दिखा डर और अफरातफरी

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर