Sunday, September 13, 2026

सरायकेला के नीमडीह में 360 गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

रांची : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह में शुक्रवार सुबह टाटा–पुरुलिया मुख्य मार्ग पर रसोई गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे खेत में जा गिरा। ट्रक में भरे हुए 360 सिलेंडरों के कारण यह हादसा किनामें सी बड़े विस्फोट या अग्निकांड में बदल सकता था, लेकिन गनीमत रही कि एक बड़ी तबाही टल गई।

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि यह ट्रक गम्हरिया थाना मोड़ स्थित इंडेन गैस फिलिंग सेंटर से गैस लोड कर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला स्थित कोटशिला की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक सुकुमार सिंह ने बताया कि वह रात भर का सफर करने के बाद कुछ देर विश्राम के लिए पाथरडीह के पास रुका था। सुबह जैसे ही दोबारा यात्रा शुरू की, अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो गया और ट्रक खेत में पलट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने मौके पर से पहले लोगों को दूर हटाया ताकि किसी भी संभावित गैस रिसाव या चिंगारी से विस्फोट न हो। वहीं क्रेन मंगाकर पलटे हुए ट्रक को सीधा करने का प्रयास शुरू किया गया। इसके साथ ही एक-एक कर सभी 360 सिलेंडरों को सुरक्षित निकालकर दूसरे वाहन में स्थानांतरित किया गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर