Wednesday, July 22, 2026

सिवान में एनएच-531 पर ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, 3 की मौत व 9 अन्य घायल

सारण: बिहार के छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बनवार फ्लाईओवर ब्रिज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

खाई में गिरा पिकअप 

जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे पिकअप वाहन और ट्रक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में मौके पर ही दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा पहुंचाया गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कई घायलों की हालत गंभीर

चिकित्सकों के अनुसार कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने की तैयारी की गई है। घायलों में जया कुमारी (30), पिंकी कुमारी (20), अल्पना मंडल (29), लघु कुमार (35), मनु राय (30), विक्की राय (20), अनुज कुमार, कालू कुमार और एक चार वर्षीय बच्ची शामिल हैं। अधिकांश घायल सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र और गड़खा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड में राज्य प्रशासनिक सेवा के 65 अधिकारियों को प्रमोशन, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिला नया दायित्व

आर्केस्ट्रा दल के सदस्य थे सभी यात्री

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन में सवार सभी लोग एक आर्केस्ट्रा दल से जुड़े थे। वे किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बनवार फ्लाईओवर के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद एनएच-531 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर खून के धब्बे और वाहनों के टूटे हिस्से बिखरे पड़े थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को सामान्य कराया।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर