रांची: हजारीबाग पुलिस ऑफिस से जुड़े 27-28 करोड़ रुपये के सरकारी धन गबन कांड में CID ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि घोटाले की रकम को सीधे निकालने के बजाय SBI के 21 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर ‘लेयरिंग’ की गई।
Highlights:
कैसे हुआ 15.41 करोड़ का पहला गबन?
पूरा मामला तब सामने आया जब ट्रेजरी ऑफिसर उज्ज्वल कुमार चौरसिया ने शिकायत दर्ज कराई। वित्त विभाग के झारखंड स्टेट EMU कोषांग ने डेटा एनालिस में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी। जांच में पता चला कि हजारीबाग SP ऑफिस के DDO कोड HZBPOL007 का गलत इस्तेमाल कर पिछले 10 सालों में 2 बैंक खातों में 15,41,41,485 रुपये यानी 15 करोड़ 41 लाख रुपये अवैध रूप से भेजे गए।
अप्रैल में बनी जांच कमेटी और एडिशनल SP अमित कुमार ने SP ऑफिस के अकाउंट्स सेक्शन का कंप्यूटर रिकॉर्ड और 10 साल के बिल खंगाले। बिलों की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी में भारी अंतर मिला, जबकि निकाली गई कुल रकम एक जैसी थी।
3 कांस्टेबल ने कबूला: 21 खातों से घुमाए 28 करोड़
पूछताछ में अकाउंट्स सेक्शन में तैनात 3 कांस्टेबल टूट गए। कांस्टेबल 1031 शंभू कुमार, कांस्टेबल 82 रजनीश कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह और कांस्टेबल 25 धीरेंद्र सिंह ने माना कि वे पिछले 8-10 सालों से डिजिटल रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर 21 खातों के जरिए करीब 27-28 करोड़ रुपये हड़प चुके हैं।
कौन थे मुख्य खाते?
रकम सबसे पहले 2 मुख्य खातों में गई:
- शंभू सिंह, SBI अनुग्रह कॉलोनी, गया – A/C No. 31331756028
- संगीता चौधरी के नाम – A/C No. 32904118657
CID के हाथ लगी 21 SBI खातों की पूरी लिस्ट
घोटाले की रकम को इधर-उधर करने के लिए इस्तेमाल हुए SBI खाते:
क्र. | खाता संख्या | IFSC कोड
1 | 32904118657 | SBIN0003588
2 | 31331756028 | SBIN0003588
3 | 38294520352 | SBIN0000090
4 | 42680752861 | SBIN0018100
5 | 43352753613 | SBIN0017423
6 | 11711926635 | SBIN0003551
7 | 20375640831 | SBIN0017423
8 | 34946698575 | SBIN0017423
9 | 30223059094 | SBIN0003551
10 | 10381024670 | SBIN0003588
11 | 51031378534 | SBIN0006553
12 | 33539220351 | SBIN0010771
13 | 34313490555 | SBIN0017423
14 | 43180180676 | SBIN0017471
15 | 33894930737 | SBIN0017146
16 | 38294093577 | SBIN0000090
17 | 39948405865 | SBIN0015730
18 | 42349246243 | SBIN0017471
19 | 39931199145 | SBIN0000551
20 | 31060871603 | SBIN0009610
21 | 20375639575 | SBIN0017423
CID अब इन सभी खातों के लेन-देन का ब्योरा खंगाल रही है, ताकि रकम के अंतिम इस्तेमाल तक पहुंचा जा सके।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ दाल-रोटी से नहीं मिलेगा पूरा प्रोटीन- रोजाना 60g टारगेट पूरा करने के लिए बदलें ये 5 आदतें




