Tuesday, June 30, 2026

इस IPL खिलाड़ी और उसके पिता पर FIR दर्ज , मारपीट और शोषण के लगे आरोप!

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL में पंजाब किंग्स के ओर से खेलने वाले खिलाड़ी शशांक सिंह और उनके पिता शैलेश सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। शशांक जो अपने बल्लेबाजी के कारण चर्चा में रहते थे, आज उनपर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। दरअसल वीपेन्द्र सिंह तोमर नाम के व्यक्ति ने ये आरोप लगाया है की, वो शशांक के घर पर कूक का काम करते थे। उन्हे 15 हज़ार की सैलरी पर रखा गया था। जिसमे खाना , वहीं रहना शामिल था।  इस पूरे मामले में तीन लोगों के ऊपर FIR दर्ज कराई गई है।

मारपीट और शोषण के लगे आरोप 

शशांक सिंह के पिता, शैलेश सिंह एक रिटायर्ड IPS ऑफिसर हैं, और उनपर शोषण ,गाली गलौज और जबरन काम करवाने के आरोप लगाए गए हैं। इस पूरे मामले में भोपाल में सोमवार को रतीबाद पुलिस स्टेशन में शशांक सिंह,शैलेश सिंह और उनके ड्राइवर मिश्रा पर FIR दर्ज की गई है। वीपेन्द्र सिंह रीवा जिले का रहने वाला है, जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले ही भोपाल आया था। 25 जून को फिर शशांक सिंह के घर पर नौकरी लगी ।वीपेन्द्र ने ये दावा किया कुछ दिन के अंदर ही घर का माहौल बिगड़ने लगा, मेरे बनाए खाने की क्वालिटी को लेकर बहस होने लगी, की खाना अच्छा नहीं है, और उसके लिए मेरे साथ गलत व्याहवार किया जाने लगा। कूक ने आरोप लगाया की जब हालात ज़्यादा खराब होने लगे तो उसने नौकरी छोड़ना चाहा तो उसके साथ गलत किया गया। यहाँ तक की उससे उसका फोन भी छीन लिया गया ताकि वो किसी से संपर्क न कर सके। और इसी डर के चलते वीपेन्द्र ने खुदकों एक कमरे में बंद कर लिया, ताकि कोई अंदर न आए लेकिन फिर शशांक उनके पिता और ड्राइवर ने मिलकर दरवाजा जबरन खुलवाया, और घर से बाहर ले जा कर उनके साथ मार पीट की ।

पुलिस ने की पुष्टि

पुलिस  ने भी इसकी पुष्टि की है, कि कूक के चेहरे पर मारपीट के वजह से चोट के निशान हैं, और उसी के तहत उनपर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्यास संहिता के सेक्शन 296 (बी) के तहत गाली गलौज, सेक्शन 115 (2) के तहत जानबूझकर चोट पहुंचाने और सेक्शन 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच भी जारी है।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर