Tuesday, July 21, 2026

राज्यपाल संतोष गंगवार से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने लोकभवन में की मुलाकात

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्हें जनहित एवं राज्यहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपार संभावनाएं हैं और राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते हुए विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लिए अधिकारियों को समर्पित भाव से काम करना होगा।

इसे भी पढ़ें : रांची में अवैध वसूली के खिलाफ ऑटो चालकों का ऐलान, बुधवार को 2 घंटे बंद रहेगा परिचालन

राज्यपाल ने अधिकारियों को जमीनी हकीकत से जुड़े रहने की सलाह देते हुए कहा कि नियमित क्षेत्र भ्रमण करें और आम लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक सेवा में किसी व्यक्ति की पहचान उसके कार्य और व्यवहार से बनती है, इसलिए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ काम करना बेहद जरूरी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर