Thursday, October 29, 2026

रांची में अवैध वसूली के खिलाफ ऑटो चालकों का ऐलान, बुधवार को 2 घंटे बंद रहेगा परिचालन

रांची: राजधानी रांची में ऑटो और टोटो चालकों के खिलाफ जारी अवैध वसूली के विरोध में वे एकजुट हो गए हैं. अरगोड़ा, आईटीआई, रातू रोड और अन्य तीन प्रमुख स्थानों पर नगर निगम द्वारा वसूले जा रहे पार्किंग शुल्क को बंद कराने सहित अन्य मांगों को लेकर ऑटो चालक आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 8 अप्रैल को धरना देने की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में ‘स्वास्थ्य गारंटी कार्ड’ जल्द लागू करने का बड़ा ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा – इलाज की अब पूरी गारंटी

महासंघ की घोषणा को रांची जिला ऑटो चालक यूनियन ने भी पूर्ण समर्थन दिया है. तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक लोक भवन, नागा बाबा खटाल स्थित धरना स्थल पर चालक एकत्रित होंगे. इस दौरान शहर में ऑटो का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहने की संभावना है, क्योंकि बड़ी संख्या में चालक धरना में शामिल होंगे.

5000 नए ऑटो परमिट की मांग

महासंघ की प्रमुख मांगों में रांची नगर निगम क्षेत्र में कम से कम 5000 नए ऑटो परमिट जारी करना शामिल है. चालकों का कहना है कि परमिट की कमी के कारण यातायात प्रशासन द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें सामने आती हैं. यदि पर्याप्त परमिट जारी किए जाते हैं, तो इस तरह की समस्याओं पर अंकुश लगेगा.

ऑटो चालकों का आरोप

ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि यातायात प्रभारी परमिटधारी वाहनों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं, जबकि बिना परमिट वाले वाहन बिना रोक-टोक चल रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने पार्किंग का ठेका देने की बजाय ग्लोबल टेंडर करने की भी मांग की है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर