Wednesday, October 28, 2026

MLC चुनाव पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज ‘बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीट जीती

न्यूज डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद (MLC) चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी।

इसे भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव: आठों सीटों का परिणाम घोषित , जानिए किस सीट पर किसे मिली जीत

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर सवाल उठाया कि बैलेट पेपर से हुए इन चुनावों में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं।चुनाव नतीजों के मुताबिक, कर्नाटक की चारों सीटों पर बीजेपी-जेडीएस गठबंधन ने जीत दर्ज की। वहीं, उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने चार और समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीतीं। इन नतीजों को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

बता दें कि बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम में भाजपा ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया. वहीं जदयू और राजद को एक-एक सीट मिली. जन सुराज के एक उम्मीदवार और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की. इस तरह एनडीए ने आठ सीटों के परिणाम में कुल चार सीटों पर जीत दर्ज की है।

भाजपा को दरभंगा स्नातक, तिरहुत शिक्षक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में सफलता मिली. जदयू और राजद ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की. दूसरी ओर, निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो सीटों पर जीत हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के उम्मीदवार की जीत भी परिणाम का अहम हिस्सा रही.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर