रांची: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को शनिवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें बेल दे दी। कोर्ट से जिन आरोपियों को जमानत मिली है, उनमें उत्तम कुमार, लफ़ाज खान और रमीज अंसारी शामिल हैं। तीनों को परीक्षा में पेपर लीक की साजिश रचने के आरोप में पहले गिरफ्तार किया गया था।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
यह भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान को हुई 2 साल की जेल, जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला
मामले की जांच जारी
इस पूरे मामले को लेकर तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोप लगाया था कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक करने की तैयारी की जा रही थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस और जांच एजेंसियां अभी भी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं अदालत से जमानत मिलने के बाद भी आरोपियों पर चल रही कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।


