Sunday, November 1, 2026

पटना, दानापुर और किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, छठी बार मिला धमकी भरा मेल

पटना: बिहार की न्यायिक व्यवस्था को एक बार फिर धमकी भरे ईमेल से निशाना बनाया गया है। बुधवार सुबह पटना, दानापुर और किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एहतियातन सभी कोर्ट परिसरों को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई। मेल में लिखा गया कि ठीक 1 बजे कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे। पाकिस्तान-कनमोझी जिंदाबाद! इस संदेश के सामने आते ही प्रशासन अलर्ट हो गया और तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई।

कोर्ट परिसर खाली

धमकी के बाद पटना सिविल कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मुख्य गेट बंद कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि पटना सिविल कोर्ट में बुधवार को सांसद पप्पू यादव से जुड़े मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे टाल दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हर कोने की जांच कर रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

वकीलों में नाराजगी

लगातार मिल रही धमकियों को लेकर वकीलों में नाराजगी देखी जा रही है। अधिवक्ता विजय कुमार ने कहा, “सुबह से ही कोर्ट को बंद कर दिया गया है। कोई अधिकारी अंदर नहीं जा रहा है। हम लोग भी बाहर हैं। स्थिति काफी खराब है।” वहीं, कोर्ट पहुंचे अनिल कुमार द्विवेदी ने कहा, “यह छठी बार धमकी मिली है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। सुबह 8 बजे से हम लोग यहां हैं, लेकिन कोर्ट खुलेगा या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।”

पहले भी मिल चुकी है धमकी

यह छठी बार है जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बार-बार ऐसी घटनाएं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वकीलों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और स्थायी सुरक्षा इंतजाम की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ईमेल की सत्यता और स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर