Monday, November 2, 2026

पटना मेट्रो का इंतजार खत्म: 2 जुलाई 2026 से मलाहीपकड़ी तक चलेगी ट्रेन, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

पटना: पटना वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की हाई-लेवल समीक्षा बैठक में 2 जुलाई 2026 की तारीख तय कर दी। इसी दिन मलाहीपकड़ी तक मेट्रो सेवा का विस्तार लॉन्च होगा।

CM का सख्त संदेश: डेडलाइन में काम, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं

बैठक में CM ने अधिकारियों को साफ कहा – “सारे काम तय समयसीमा में पूरे हों। निर्माण में किसी भी लेवल पर लापरवाही या क्वालिटी से कॉम्प्रोमाइज नहीं चलेगा।”नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार और मेट्रो के अफसरों ने न्यू ISBT से आकाशवाणी तक कॉरिडोर-1 और न्यू ISBT से मीठापुर तक की प्रगति रिपोर्ट दी।

मलाहीपकड़ी तक मेट्रो से क्या फायदा?

CM ने कहा कि इस विस्तार से राजधानी के लोगों को आवागमन में भारी राहत मिलेगी। सफर का समय घटेगा। “पटना मेट्रो शहर की ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मॉडर्न, सुरक्षित और आसान बनाने वाली अहम योजना है। हर चरण के लिए साफ कार्ययोजना और डेडलाइन तय कर काम पूरा करें।”जाम से बचने के लिए स्पेशल ट्रैफिक प्लान

निर्माण के दौरान लोगों को कम दिक्कत हो, इसके लिए CM ने साइंटिफिक ट्रैफिक मैनेजमेंट लागू करने को कहा। उन्होंने पूरे पटना की ट्रैफिक स्टडी करके जाम की जड़ समस्या के स्थायी हल के लिए एक समग्र ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बनाने का आदेश दिया। साथ ही सभी निर्माण साइट पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

सभी जगह एक साथ तेज होगी कंस्ट्रक्शन की स्पीड

CM ने निर्देश दिया कि प्रोजेक्ट के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ काम की रफ्तार बढ़ाई जाए, ताकि पूरी मेट्रो टाइम पर रेडी हो जाए। “मेट्रो शुरू होने से पटना को तेज, सुरक्षित और वर्ल्ड-क्लास पब्लिक ट्रांसपोर्ट मिलेगा। इससे सड़कों पर गाड़ियों का लोड कम होगा, प्रदूषण घटेगा और सफर आसान होगा।

सैटेलाइट टाउनशिप का प्लान भी टाइम पर

बैठक में CM ने पटना के प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप का मास्टर प्लान भी तय समय में बनाने को कहा। उनका कहना था कि राजधानी के प्लान्ड विस्तार और आने वाले समय की जरूरत के लिए टाउनशिप का विकास टाइमबाउंड और व्यवस्थित होना चाहिए।

बैठक में कौन था मौजूद?

नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, PMRC के MD संदीप कुमार आर. पुडुकलकट्टी, भवन निर्माण सचिव प्रणव कुमार, DM कुंदन कुमार, SSP कार्तिकेय के. शर्मा समेत कई सीनियर अफसर मौजूद थे।

इसे भी देखें: 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर