Tuesday, June 23, 2026

लॉन्च से पहले ही iPhone 18 Pro को लेकर कम हुआ क्रेज? जानिए क्यों नहीं दिखा रहे iPhone यूजर्स दिलचस्पी

iPhone: एप्पल के iPhone 16 Pro और iPhone 17 Pro ने प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है. iPhone 16 Pro को 9 सितंबर 2024 को लॉन्च किया गया था, वहीं iPhone 17 Pro को 9 सितंबर 2025 को पेश किया गया. दोनों स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और Ai जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए. इसके बावजूद अब टेक जगत में iPhone 18 Pro को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

इस फोन में क्या है नया?

iPhone 16 Pro में एप्पल ने A18 Pro चिप, 48MP Fusion कैमरा, 6.3 इंच ProMotion OLED डिस्प्ले, टाइटेनियम बॉडी, USB-C पोर्ट और 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए थे. वहीं iPhone 17 Pro में कंपनी ने नया A19 Pro प्रोसेसर, तीनों रियर कैमरों में 48MP सेंसर, बेहतर AI क्षमता, लंबी बैटरी लाइफ, अधिक ब्राइट डिस्प्ले, नया कूलिंग सिस्टम और प्रोफेशनल वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स शामिल किए हैं. यानी हार्डवेयर और परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 17 Pro पहले से अधिक प्रभावशाली बनकर सामने आया.

पुराना iPhone ही बेहतर?

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि iPhone 16 Pro से iPhone 17 Pro तक हुए बदलाव उतने बड़े नहीं हैं, जितनी उम्मीद यूजर्स कर रहे थे. यही करण है कि अब कई यूजर्स का कहना है कि यदि iPhone 18 Pro में भी केवल छोटे-मोटे अपग्रेड ही मिलते हैं, तो वे नया फोन खरीदने के बजाय अपने मौजूदा iPhone 16 Pro या iPhone 17 Pro का ही इस्तेमाल जारी रखेंगे.

यूजर्स क्यों नहीं हैं एक्साइटेड?

सोशल मीडिया और टेक इंडस्ट्री में यह भी चर्चा तेज है कि यदि एप्पल  iPhone 18 Pro में कोई बड़ा इनोवेशन नहीं लाता, तो लॉन्च से पहले ही इसके प्रति लोगों का उत्साह कम हो सकता है. हालांकि, यह केवल बाजार की अटकलें, विश्लेषकों की राय और अफवाह मात्र है. iPhone 18 Pro को लेकर एप्पल ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए इसके सफल या असफल होने का दावा फिलहाल नहीं किया जा सकता.

 

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर