Sunday, September 13, 2026

मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिख 3 साल से जमे कर्मियों के तबादला का दिया आदेश

रांची : राज्य के बोकारो, हजारीबाग, रांची समेत अन्य जिलों के ट्रेजरी से वेतन मद से अवैध निकासी मामले और वित्तीय अनियमितताओं को रोकने को लेकर मुख्य सचिव अविनाश कुमार की ओर से सभी विभागों के सचिव और प्रधान सचिव के साथ साथ डीसी को भी पत्र लिखा गया है कि वे वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करें. मुख्य सचिव ने आदेश दिया है कि ऐसे सभी सीनियर एकाउंट्स असिस्टेंट, लेखा सहायक, लेखा अधीक्षक, लेखापाल और बिल क्लर्क जो एक ही कार्यालय में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत हैं, उनका तुरंत तबादला किया जाए.

इसे भी पढ़ें : रांची में डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, मोबाइल से खुद कर सकेंगे स्व गणना

पत्र में मुख्य सचिव ने इस ओर अधिकारियों का ध्यान दिलाया है कि एक ही स्थान पर लंबे समय तक जमे रहने के कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है. साथ ही जांच में पाया गया है कि, कर्मचारी डिटेल के साथ छेड़छाड़ की गई है.फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी धन की निकासी की गई है. सरकारी राशि को अवैध रूप से अन्य निजी खातों में ट्रांसफर किया गया है. संविदा या एकमुश्त मानदेय पर काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय कार्यों से पूरी तरह दूर रखा जाए. सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इन नियमों के पालन की विस्तृत रिपोर्ट 30 मई अनिवार्य रूप से वित्त विभाग को उपलब्ध कराएं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर