Tuesday, July 7, 2026

अनीता देवी हत्याकांड मामले में फरार आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को मिले सजा : आदित्य साहू

बोकारो : जिले के बेरमो थाना क्षेत्र की एक दलित गर्भवती महिला अनीता देवी की हत्याकांड के आरोपियों द्वारा अनीता देवी के परिजनों को जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आ रही है। इसी साल 29 मई को कोयला माफियाओं की निर्मम पिटाई के कारण अपनी जान गंवाने वाली अनीता देवी के परिजनों ने इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से रांची में मुलाकात कर सारी वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए अपनी जान माल की रक्षा करने एवं न्याय दिलाने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें: स्टेट हाईवे पर सिर्फ कॉमर्शियल गाड़ियों को ही देना होगा टॉल टैक्स, आम आदमी को राहत : सम्राट चौधरी

8 आरोपी खुलेआम घूम रहे

प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान स्वर्गीय अनीता देवी के पति महेश भुइंया, उनकी बेटी मान्या कुमारी और बेटे आदि कुमार ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी आज तक पुलिस द्वारा नहीं की जा सकी है। पुलिस द्वारा कुल 17 आरोपियों में से 9 की ही गिरफ्तारी की गई है और 8 आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मामले में जो नामजद लोग बाहर घूम रहे हैं वे खुलेआम जान से मारने की धमकी दे ही रहे हैं, जेल जाने वाले लोग भी बाहर निकलने पर जानमाल के नुकसान पहुंचाने की बात कर रहे हैं। इससे उनका पूरा परिवार डरा सहमा है।

स्थानीय कांग्रेस विधायक के इशारे पर..

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में भारतीय जनता पार्टी पहले दिन से ही काफी गंभीर है और पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। जलावन के लिए कोयला चुन कर आ रही एक दलित महिला को खुलेआम पीट पीट कर मार डाला गया।

सभी ने देखा कि इस मामले में घटना वाले दिन कैसे राज्य सरकार, स्थानीय डीसी, एसपी, स्थानीय कांग्रेस विधायक के इशारे पर मामले को मैनेज करने का हरसंभव प्रयास किया गया और जब भाजपा ने बोकारो चक्का जाम का अल्टीमेटम दिया तब स्थानीय पुलिस कुछ नामजद लोगों की गिरफ्तारी दिखाकर अपना दामन बचाने का असफल प्रयास किया गया।

पीड़ित परिवार के आरोप काफी संगीन

आदित्य साहू ने कहा कि पीड़ित परिवार का आरोप काफी संगीन है। लगातार आरोपियों द्वारा परिजनों को धमकी मिल रही है और पुलिस इसमें लापरवाही बरत रही है। पुलिस अपना काम निष्पक्ष तरीके से करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठावें।इस मामले के फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल पुलिस सुनिश्चित करे।
मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को सजा देने की भी उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है। साथ ही कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा भी मुहैया कराई जानी चाहिए।

अपराधियों को हर स्तर पर संरक्षण

आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों को हर स्तर पर संरक्षण मिला हुआ है। यह घटना इसका उदाहरण है। पुलिस अपना दायित्व पूरी जिम्मेवारी से निभाए। अगर पुलिस ने इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती तो भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पार्टी आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, बोकारो की जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह भी मौजूद रहे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर