Tuesday, November 3, 2026

कश्मीर से आए युवाओं की टीम देखने पहुंची झारखंड विधानसभा, खनन क्षेत्रों का भी भ्रमण कराने पर दिया जोर

रांची : मेरा युवा भारत, कार्यक्रम के तहत कश्मीरी युवाओं के ज्ञान, सांस्कृतिक समृद्धि और विचार-विमर्श के आदान-प्रदान को प्रोत्साहन देने के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में कश्मीर से युवाओं की एक टीम झारखंड भ्रमण पर है। रांची में यह कार्यक्रम YBN University, Namkum, Ranchi में दिनांक 09 फरवरी 2026 से 14 फ़रवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम अंतर्गत कश्मीर से आए युवाओं की टीम आज झारखंड विधानसभा भ्रमण के लिए आए।

कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम जिसमें कश्मीर क्षेत्र के अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामुल्ला, मुडगाम, श्रीनगर और पुलवामा जिलों से प्रत्येक जिला से 20 एवं 2 टीम लीडर (पुष्षों और महिलाओं की समान भागीदारी में) कुल 120 प्रतिभागी एवं 12 टीम लीडर की भागीदारी है।

यह टीम झारखंड विधानसभा का भ्रमण किया। अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबींद्रनाथ महतो से मुलाक़ात की। अध्यक्ष ने अदान- प्रदान कार्यक्रम की प्रशंसा की। युवाओं से मिला और उनसे बातचीत की तथा झारखण्ड की संस्कृति के संबंध में उन्हें जानकारियाँ दी और कहा कि जिस प्रकार कश्मीर प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है उसी प्रकार झारखंड भी पठारी क्षेत्र और वनों के लिए जाना जाता है। अध्यक्ष ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि इन्हें झारखंड की खनिज सम्पदा से संबंधित जानकारियों के लिए यहाँ के खनन क्षेत्रों का भी भ्रमण करायें। इस कार्यक्रम में प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा श्री रंजीत कुमार, YBN यूनिवर्सिटी की टीम तथा जिला युवा अधिकारी भी मौजूद रहे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर