Friday, May 15, 2026

सिंदरी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सिंदरी: सिंदरी के बलियापुर +2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार को सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बलियापुर और सिंदरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और क्षेत्र में शैक्षणिक जागरूकता को बढ़ावा देना था।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

टॉप विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

समारोह में कक्षा 10वीं के सभी स्कूलों के टॉप 3 मेधावी विद्यार्थियों तथा कक्षा 12वीं के विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के टॉप 3 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी और पेन देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 05 15 at 2.33.04 PM 1 1

विधायक चंद्रदेव महतो ने विधयार्थियों को किया प्रेरित 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो थे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 11वीं और 12वीं के दो वर्ष छात्रों के भविष्य को दिशा देने वाले महत्वपूर्ण वर्ष होते हैं। यदि विद्यार्थी अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें, तो वे जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। अपने संबोधन के दौरान विधायक ने पढ़ेगा सिंदरी, बढ़ेगा सिंदरी का नारा भी दिया। उनके इस संदेश से विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।

मुफ़्त में खान सर की क्लासेस

कार्यक्रम के दौरान सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन की ओर से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आगामी 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क “खान सर क्लासेस” उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। इसके अलावा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त प्रतियोगी कक्षाओं से जोड़ने की भी पहल की गई। फाउंडेशन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें: बिहार में दिखा नो व्हीकल डे का असर, सीएम सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे सचिवालय

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन की पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने में मददगार साबित होंगे।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर