Thursday, October 29, 2026

T20 WorldCup: तीन मैच, नीदरलैंड जीता, जानिए बाकी मुकाबले कब और कहाँ होंगे

मुंबई : ICC t20 2026 को शुरू हुए चार दिन हो गया है। मंगलवार को मुकाबले का चौथा दिन है, जिसमे दूसरा मुकाबला न्यूज़ीलैंड बनाम UAE हो रहा है। ये मुकाबला 3 बजे से चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में चल रहा है. टॉस जीत कर यूएई ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला कीया. UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने पाँच विकेट खोकर 175 का टारगेट दिया। दूसरी इनिंग्स में न्यूजीलैंड बल्लेबाजी करने मैदान में उतरेगी। मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकी एक तरफ़ न्यूज़ीलैंड है, जो अपना पहला मुकाबला अफगानीस्तान से 5 विकेट से जीत कर आ रही. वहीं दूसरी तरफ़ UAE आज अपना पहला मुकाबला खेल रही है. बता दें कि ये ग्रुप डी का मुकाबला है।

दिन का तीसरा मैच पाकिस्तान और USA के बीच शाम को 7 बजे से कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम खेला जाएगा। ये मुकाबला भी काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि पाकिस्तान अपना पहला मैच जीत कर आई है, हालांकि पाकिस्तान का नीदरलैंड के साथ बहुत रोमांचक मोड़ पर था। पिछले t20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को usa से हार भी मिली थी। इसलिए ये मुकाबला आज का बेहद रोमांचक होने वाला है।

दिन का पहला मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच खेल गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 156 रन बनाए। जिसके जवाब में नीदरलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 2 ओवर रहते ही, मुकाबला अपने नाम कर लिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर