Monday, November 2, 2026

केरलम में सोमवार को 20 मंत्री संग नई वीएस सतीशन सरकार का शपथ ग्रहण, राहुल संग विजय भी रहेंगे मौजूद

न्यूज डेस्क : केरलम में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो हफ्ते बाद यूडीएफ की सरकार का गठन होने जा रहा है. केरलम में सोमवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. इस सरकार में कांग्रेस के वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनकी सरकार में उन्हें मिलाकर 20 मंत्री होंगे. सतीशन ने रविवार को लोक भवन पहुंचकर गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को कैबिनेट की लिस्ट सौंपी.

सोमवार को 10 बजे शपथ 

सोमवार को सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. सूत्रों ने बताया कि वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी इसमें शामिल होंगी. पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) अध्यक्ष सी जोसेफ विजय को भी आमंत्रित किया है. हालांकि, अब तक उनके शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें : IPL 2026 : वर्तमान चैंपियन RCB प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, पंजाब की लगातार छठी हार

सतीशन सरकार में ये होंगे मंत्री

बताया जा रहा है कि केरलम की नई सरकार में कौन-कौन मंत्री बनेगा, इसे लेकर तीन दिनों तक चर्चा चली. कांग्रेस नेताओं और गठबंधन सहयोगियों के बीच कई दौर की बैठकों के बाद रविवार शाम को लिस्ट फाइनल हुई. लिस्ट फाइनल होने के बाद सतीशन ने कहा कि गठबंधन के नेताओं के साथ चर्चा के बाद मंत्रियों की सूची को फाइनल किया गया है और इस दौरान गठबंधन के भीतर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है.

सतीशन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. नई सरकार में थिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान डिप्टी स्पीकर होंगे. मुख्यमंत्री की रेस में सतीशन के अलावा केसी वेणुगोपाल और चेन्निथला भी थे. केरलम के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती थीं. लेकिन 10 दिन तक मुख्यमंत्री को लेकर फैसला नहीं कर पाई थी

मुस्लिम लीग के 5 विधायक बनेंगे मंत्री

केरलम की नई सरकार में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा. केरलम में मुस्लिम लीग, कांग्रेस की अहम सहयोगी है, जिसके पास 22 विधायक हैं. नई सरकार में IUML के पीके कुन्हालीकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, के एम शाजी, पी के बशीर और वीई अब्दुल गफूर को मंत्री बनाया जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर