Wednesday, July 22, 2026

सुप्रीम कोर्ट में नीट परीक्षा के ऑनलाइन कराने से संबंधित याचिका खारिज़, कोडरमा में नीट छात्रा ने दी जान

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें नीट-यूजी परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) यानी ऑनलाइन कराने की मांग की गई थी. इसका मतलब है कि 21 जून को होने वाली नीट-यूजी की री-टेस्ट परीक्षा पुराने ‘पेन-पेपर मोड'(ओएमआर शीट) से ही आयोजित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : टीएमसी ने दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से किया निष्कासित, ये है पूरा मामला

लाइव लॉ के मुताबिक, जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच, आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह की याचिका सुन रही थी. इस याचिका में नीट परीक्षा से जुड़ी कई राहत मांगी गई थीं. कोर्ट ने मामले को जुलाई तक के लिए टाल दिया. इसका मतलब है कि नीट की दोबारा परीक्षा सीबीटी मोड में कराने की मांग फिलहाल खारिज हो गई.

कोडरमा में नीट छात्रा ने दी जान

इधर झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में 16 वर्षीय नीट अभ्यर्थी ऋचा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती थी. परिजनों के अनुसार, ऋचा ने हाल ही में नीट परीक्षा दी थी और परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित थी. लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद वह तनाव में रहने लगी थी. परिवार लगातार उसे समझाने और सामान्य करने की कोशिश कर रहा था.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रविवार रात ऋचा अपने कमरे में ऑनलाइन टेस्ट दे रही थी. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने जाकर देखा, तो वह फंदे से लटकी मिली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच जारी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर