Sunday, September 13, 2026

दतिया में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थक हुए उग्र, पथराव में DM-SP समेत कई घायल, जाम रहा NH-44

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के बड़ी संख्या में समर्थक उग्र व आक्रोशित हैं. दरअसल 30 जुलाई को होने वाले दतिया उपचुनाव के लिए नरोत्तम मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार नहीं बनाये जाने से उनके समर्थक व प्रशंसक उग्र हैं.

शुक्रवार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी. इस घोषणा के बाद से ही पूर्व गृह मंत्री के नाराज समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे एनएच-44 को जाम कर दिया और पुलिस पर भारी पथराव किया, जिसमें कई पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Bankipur By Election: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने वापस लिया नामांकन, चुनाव से हटे

शुक्रवार शाम से बिगड़े शहर के हालात

दतिया के पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के अनुसार, शुक्रवार शाम से ही 3000 से अधिक उपद्रवियों ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने पहले बाजारों को बंद कराने का प्रयास किया और फिर शाम 6 बजे से ही हाईवे पर चक्का जाम करके बैठ गए।

नरोत्तम मिश्रा के हजारों समर्थकों द्वारा NH-44 रोके जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लगभग 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस भीषण जाम का असर दतिया की सीमा से लगे पड़ोसी जिलों पर भी पड़ने लगा। कलेक्टर और एसपी ने प्रदर्शनकारियों से बार-बार बातचीत कर रास्ता खाली करने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने।

पुलिस पर पथराव, हुई कार्रवाई

एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि प्रशासन की तमाम अपीलों के बावजूद, शनिवार तड़के करीब 4 बजे प्रदर्शनकारियों ने अचानक पुलिस बल पर भारी पथराव शुरू कर दिया।

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, जिसके बाद उपद्रवियों ने पथराव और तेज कर दिया। इस हिंसक हमले में 6 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान खुद एसपी मयूर खंडेलवाल और एडिशनल एसपी को भी चोटें आई हैं।

पुलिस पर हमले के बाद सुरक्षा बलों ने दोबारा आंसू गैस का इस्तेमाल किया और इलाके में अपना दबदबा बनाते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। एसपी के मुताबिक, उपद्रवी अब अलग-अलग जगहों पर छिप गए हैं। पुलिस ने उन्हें सख्त चेतावनी दी है कि वे या तो खुद आत्मसमर्पण कर दें या शांतिपूर्ण तरीके से वहां से चले जाएं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में चक्का जाम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल, हाईवे से ट्रैफिक जाम को क्लियर कराया जा रहा है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे दतिया शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर