Friday, July 31, 2026

रौशन आनंद की रिहाई को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन, खान सर को कोर्ट से राहत

पटना: खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्र एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र पटना कॉलेज के बाहर जुटे और कारगिल चौक तक मार्च निकालने की तैयारी करने लगे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

छात्रों ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि बिना किसी निष्पक्ष जांच समिति के किसी को जेल भेज देना गलत है। छात्रों ने मांग की कि पहले मामले की पूरी जांच होनी चाहिए, उसके बाद ही कार्रवाई की जाए। छात्रों ने कहा कि रौशन आनंद के साथ हजारों छात्रों का भविष्य जुड़ा हुआ है। उनका आरोप है कि मामले में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है।

एक को जेल, एक को बेल

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। छात्रों का कहना था कि जिसने गोली चलवाई वह बाहर है, जबकि जो मौके पर मौजूद भी नहीं था, उसे जेल भेज दिया गया। प्रदर्शन में शामिल पिंकू यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में प्रशासन दो तरह की कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और रौशन आनंद को जेल भेजने की साजिश की भी जांच की जानी चाहिए।

रौशन आनंद की बेल याचिका खारिज

इधर, पटना की अदालत में मंगलवार को रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उनकी बेल याचिका खारिज कर दी। इसके बाद छात्रों में और नाराजगी बढ़ गई। फायरिंग मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर भी मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अगली सुनवाई या अगले आदेश तक संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई नहीं की जाए।

खान सर के वकील ने क्या कहा

खान सर की ओर से पेश हुए वकील अरविंद कुमार महुआर ने अदालत में कहा कि गोली आत्मरक्षा में चलाई गई थी और किसी तरह का भय फैलाना मकसद नहीं था। वकील ने बताया कि खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 20 जून को होगी।

रौशन आनंद की गिरफ्तारी और खान सर को मिली राहत के बाद पटना में मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। छात्रों के प्रदर्शन और राजनीतिक बयानबाजी के कारण माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: TMC विधायकों की शिकायत पर ममता बनर्जी के आवास पहुंची CID टीम, फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच तेज

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर