न्यूज डेस्क : हिमाचल प्रदेश की शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात करीब 10:04 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई। भूकंप का केंद्र चंबा जिले में 32.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.434 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण झटके अपेक्षाकृत अधिक महसूस किए गए।
इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में भाजपा विधायक दल की बैठक, शनिवार को हो सकती है प्रत्याशी की घोषणा
भूकंप के झटकों से शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिले व आसपास के कई क्षेत्रों में लोग इस दौरान घरों से बाहर निकाल आए। देर रात तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली।चंबा जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है और पहले भी यहां कई बार भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं।


