Saturday, October 31, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में भाजपा विधायक दल की बैठक, शनिवार को हो सकती है प्रत्याशी की घोषणा

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में झारखंड भाजपा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी व बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड कांग्रेस में भी आंतरिक असंतोष, विधायक दल की बैठक में दिखी नाराज़गी

बैठक के बाद विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी देने का निर्णय लिया है। केंद्रीय नेतृत्व को प्रत्याशी तय करना है। शुक्रवार की देर रात या शनिवार सुबह तक प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार के पास 81 विधायक हैं। पक्ष हो, विपक्ष हो उम्मीदवार को सभी से वोट मांगने का लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है।

बीजेपी के प्रत्याशी की घोषणा होते ही एनडीए के सभी विधायक राज्यसभा प्रत्याशी के नॉमिनेशन में एक साथ शामिल होंगे। पार्टी को पूर्ण विश्वास है की एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी निश्चित तौर पर विजय हासिल करेगी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी के दो दिनों तक कई कार्यक्रम तय हैं। इसको लेकर भी वरीय नेताओं द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

इस बैठक में विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा, अमित यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, प्रकाश राम, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, पूर्णिमा साहू, रागिनी सिंह, मंजू कुमारी, कुमार उज्जवल भी उपस्थित रहे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर