Monday, November 2, 2026

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने 7 युवतियों को रौंदा, 3 की मौत

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर जनोली के पास हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे के किनारे सात युवतियां पैदल जा रही थीं, तभी तेज गति से आ रही एक बेकाबू कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाले वाहन और चालक की तलाश तेज कर दी है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर कार इतनी तेज गति में कैसे पहुंची और क्या हादसे के पीछे कोई अन्य तकनीकी कारण था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर