Thursday, October 29, 2026

SIR: बंगाल में 24 घंटे बीतने से पहले ही तीसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी, 38 लाख मामलों का निपटारा

कोलकाता : बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की दूसरी पूरक सूची जारी होने के 24 घंटे बीतते न बीतते शनिवार रात तीसरी पूरक सूची भी जारी कर दी गई। बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय की ओर से इसकी पुष्टि की गई है, हालांकि पहली व दूसरी पूरक सूची की तरह इसे लेकर भी अब तक चुनाव आयोग की ओर से कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण यह पता नहीं चल पाया है कि कितने विचाराधीन मामलों को लेकर यह सूची तैयार की गई है, इनमें कितने लोगों के नाम कटे हैं और इनमें से कितने लोगों के नाम अंतिम मतदाता सूची में जुड़े हैं।

इसे भी पढ़ें : असम के चुनावी रण में कूदे हेमन्त सोरेन, कहा – भाजपा वाले लेने वाले लोग हैं देने वाले नहीं

38 लाख विचाराधीन मामलों का निपटारा

सीईओ कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, अब तक 38 लाख विचाराधीन मामलों का निपटारा हो चुका है। पहली पूरक सूची गत 23 मार्च को रात 12 बजे की करीब जारी हुई थी। उसके बाद 27 मार्च को दूसरी सूची भी लगभग उसी समय जारी की गई थी, लेकिन तीसरी पूरक सूची रात 10 बजे के कुछ ही देर बाद जारी हुई है।

22 लाख मामलों का निपटारा होना बाकी

आयोग सूत्रों के मुताबिक पहले चरण के मतदान से पहले ही समस्त विचाराधीन मामलों को निपटारा कर लिए जाने की योजना है। बंगाल में पहले चरण का मतदान आगामी 23 अप्रैल को होना है। अभी भी 22 लाख मामलों का निपटारा होना बाकी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर