Friday, July 31, 2026

संसद भवन परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष झारखंड भाजपा के सांसदों का मौन उपवास, 1 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन

रांची: झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में भारी धांधली, पेपर लीक, ऐसे सभी मामलों की सीबीआई जांच, झारखंड के मामले में कांग्रेस की चुप्पी के खिलाफ झारखंड भाजपा के सांसदों द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे का मौन उपवास रखा गया। इस दौरान आदित्य साहू के अलावा सांसदों में बीडी राम, विद्युत वरण महतो, डॉ प्रदीप वर्मा, ढुल्लू महतो, मनीष जयसवाल, कालीचरण सिंह भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में परिवहन विभाग ने 6 जिलों के डीटीओ का किया तबादला, एक की सेवा कार्मिक विभाग को वापस

एक अगस्त को जिलों में धरना

WhatsApp Image 2026 07 31 at 10.53.48

इस दौरान आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा झारखंड में छात्रों के साथ हुए अन्याय के साथ हर कदम पर पूरी मजबूती के साथ उनकी हर लड़ाई में साथ है। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के समर्थन में शनिवार 1 अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में धरना कार्यक्रम आयोजित होगा। इससे पहले आज शाम सभी जिलों में मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। झारखंड के छात्र इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं, भाजपा उनके साथ खड़ी है। भाजपा अब इस मुद्दे पर आर पार की लड़ाई का मन बना चुकी है।

कांग्रेस पर दोहरी राजनीति का आरोप

आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में विगत 6 वर्ष से कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है, इस दौरान जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में भारी गड़बड़ी हुई है, लगातार प्रश्न पत्र लीक हुए हैं। इस बार भी 14वीं जेपीएससी परीक्षा में भारी गड़बड़ी हुई है। बावजूद राज्य सरकार बेसुध सोई हुई है। कांग्रेस के समर्थन से चल रही सरकार के द्वारा युवाओं के रोजगार को छीना जा रहा है। लेकिन दिल्ली में गला फाड़-फाड़ कर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस झारखंड के मुद्दे पर चुप हो जाती है। क्यों नहीं वे आवाज उठा रहे हैं ? युवाओं के अधिकारों की बात करने वाली कांग्रेस झारखंड में हुए भर्ती घोटालों पर चुप्पी साध लेती है। उनकी यह दोहरी राजनीति नहीं चलेगी।

सरकार सीबीआई जांच कराए

आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को JPSC, JSSC-CGL सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच करानी ही होगी। झारखंड के छात्रों, युवाओं को जब तक पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हमारी आवाज़ लगातार बुलंद होती रहेगी।

नए बिल का विरोध राजनीति

WhatsApp Image 2026 07 31 at 10.53.47

वहीं केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बिल के पारित होने पर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा विरोध के सवाल पर आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने हमेशा चोरी, घपले-घोटाले को ही बढ़ावा दिया है, इसलिए उनकी मंशा है कि इस प्रकार का कोई अच्छा कानून नहीं बने। हर अच्छे काम का विरोध करना उनकी आदत है। वे जनता की आवाज को हर हाल में दबाना चाहते हैं लेकिन आम जनता, छात्र, युवा कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को नकार चुके हैं। इन्हें जितनी भी नौटंकी करना है, कर लें, देश उनके झांसे में अब कतई आने वाला नहीं है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर