Wednesday, November 4, 2026

झारखंड में परिवहन विभाग ने 6 जिलों के डीटीओ का किया तबादला, एक की सेवा कार्मिक विभाग को वापस

रांची: झारखंड सरकार के परिवहन विभाग में छह जिलों के डीटीओ यानी जिला परिवहन पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया. जारी आदेश के मुताबिक सरायकेला खरसावां, गढ़वा, गोड्डा, हजारीबाग, चतरा और पूर्वी सिंहभूम जिलों के डीटीओ का तबादला व पदस्थापना हुई है.

इसे भी पढ़ें : पेपर लीक गैंग को छोड़ा नहीं जाएगा, एंटी पेपर लीक संशोधन बिल के संसद से पास होने पर PM मोदी का संदेश

जारी अधिसूचना के अनुसार शंकर चार्य समाद को सरायकेला-खरसावां से हटाकर गढ़वा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उनकी जगह गोपी उरांव को सरायकेला-खरसावां का नया डीटीओ बनाया गया है. वहीं गढ़वा के डीटीओ रहे धीरज प्रकाश को उनके मूल विभाग यानी कार्मिक विभाग में वापस भेज दिया गया है.

इसके अलावा, कंकन कुमारी दुग्गालिया को गोड्डा से स्थानांतरित कर हजारीबाग भेजा गया है, जबकि संतोष कुमार चौधरी अब हजारीबाग की बजाय गोड्डा की कमान संभालेंगे. इसी तरह पूर्वी सिंहभूम से दिलीप कुमार को चतरा और चतरा से महेश्वरी प्रसाद यादव को पूर्वी सिंहभूम का नया जिला परिवहन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यभार को संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर