राशिफल: आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा. नौकरी-व्यापार, शिक्षा, धन और परिवार से जुड़े मामलों में कई जातकों को लाभ मिल सकता है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें: भोजपुर में पानी का कहर, नदी, तालाब और बाढ़ के पानी में डूबने से 3 की मौत
मेष राशि
आज 18 सितंबर को मेष राशि के जातकों के नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में कुछ अड़चन आ सकते हैं. मेहनत और प्रयास से जरूरी कार्यों में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. शैक्षणिक क्षेत्र में उन्नति होगी और परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं.
वृषभ राशि
आज 18 सितंबर को वृषभ राशि के जातकों को वर्कप्लेस में संतोषजनक वातावरण बना रहेगा. कल लंबे समय से अटकी या बकाया रकम मिलने की संभावना है. कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
मिथुन राशि
आज 18 सितंबर को मिथुन राशि के जातकों को आपकी कोई महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है. नौकरी में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं. घर, भूमि या वाहन से जुड़े सुख की प्राप्ति होगी. परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी आपके पक्ष में रह सकता है.
कर्क राशि
आज 18 सितंबर को कर्क राशि के जातकों को अच्छी अच्छी खबर मिल सकती है. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है. आज मेहनत करें और आत्मविश्वास बनाएं रखें. परिवार के लोगों का सहयोग आपके उत्साह को बढ़ाएगा.
सिंह राशि
आज 18 सितंबर को सिंह राशि के जातकों को रोजी-रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी. नई गाड़ी खरीदने के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है.
कन्या राशि
आज 18 सितंबर को कन्या राशि के जातकों को उन्नति के रास्ते खुलेंगे और कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा. आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के सहयोग से कई जरूरी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं.
तुला राशि
आज 18 सितंबर को तुला राशि के जातकों को परिवार में संतान के विवाह या अन्य शुभ मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं. कल परिवार के लोगों को और मित्रों का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के अवसर बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी.
वृश्चिक राशि
आज 18 सितंबर को वृश्चिक राशि के जातकों को जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा. व्यवसाय की स्थिति में सुधार आएगा और कामकाज से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं.
धनु राशि
आज 18 सितंबर को धनु राशि के जातकों को शिक्षा से जुड़े कार्य सफल होंगे. कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलने की संभावना है. विरोधियों पर विजय मिलेगी और आपके पक्ष में परिस्थितियां बनेंगी. दिनभर मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी.
मकर राशि
आज 18 सितंबर को मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रोग, ऋण और शत्रु संबंधी परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. किसी पुराने तनाव का समाधान होने से मानसिक सुकून मिल सकता है.
कुंभ राशि
आज 18 सितंबर को कुंभ राशि के जातकों को इष्ट-मित्रों और स्वजनों से जुड़ी कोई बात आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है. हालांकि, मेहनत और प्रयास से जरूरी काम पूरा होगा. नई नौकरी मिलने की संभावना भी बन सकती है.
मीन राशि
आज 18 सितंबर को मीन राशि के जातकों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी. लंबे समय से बकाया रकम मिलने की संभावना है. श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे रोजी-रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के रास्ते खुलेंगे.


