Friday, September 18, 2026

जमशेदपुर में डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्कूल वैन, 17 बच्चे घायल

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को स्टेडियम–भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चिन्मया विद्यालय के बच्चों को लेकर जा रही टाटा विंगर स्कूल वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वैन सवार करीब 15 से 17 बच्चे घायल हो गए। इनमें चालक समेत दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: JSSC CGL में फर्जीवाड़ा के आरोपी अभय तिवारी को लेकर CID का एक और खुलासा, पत्नी के SBI अकाउंट के जरिए बटोरे लाखों रुपए

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन स्टेडियम की ओर से चिन्मया विद्यालय के बच्चों को छोड़ने जा रही थी। एन-111 के समीप अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और वैन सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन का चैम्बर तक फट गया।

हादसे के दौरान जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आवाज सुनकर स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर