Tuesday, September 15, 2026

रांची में अंश-अंशिका की तलाश 11वें दिन भी जारी, रांची पुलिस ने की 2 लाख इनाम की राशि

रांची : राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र से बीते 2 जनवरी को लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की खोज में पुलिस ने 11वें दिन सर्च अभियान और तेज कर दिया. बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के लिए रांची पुलिस पूरी क्षमता के साथ जुटी हुई है. इसी क्रम में पुलिस ने अहम जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए घोषित इनाम की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. इस संबंध में रांची पुलिस की ओर से सोमवार को सभी प्रमुख अखबारों में विज्ञापन भी प्रकाशित कराए गए।

जांच का दायरा बढ़ा

धुर्वा के मल्हार कोचा इलाके से लापता हुए भाई बहन की तलाश में पुलिस अब तक 5 हजार से अधिक मोबाइल नंबरों की छानबीन कर चुकी है। कहा जा रहा है कि साप्ताहिक बाजार के दिन बच्चों के लापता होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही और मोबाइल गतिविधि दर्ज की गई. कॉल डंप के दौरान हजारों सक्रिय मोबाइल नंबर सामने आए हैं, जिनकी तकनीकी जांच की जा रही है. इसके अलावा करीब 2 हजार सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी समेत जिले के सभी थानों के इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी धुर्वा थाना में डेरा डाले हुए हैं. अधिकारियों की कोशिश है कि बच्चों का जल्द से जल्द सुराग पाने और उनकी सकुशल बरामदगी को लेकर है।

देशभर में ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी

बच्चों की बरामदगी के लिए झारखंड सीआईडी ने भी मोर्चा संभाल लिया है. सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी, पुलिस आयुक्त और आईजी को ह्यू एंड क्राई नोटिस भेजा है. इसमें सभी थानों, आउट पोस्ट और बीट हाउसों में बच्चों की जानकारी साझा कर जांच कराने का निर्देश दिया गया है. यह मामला धुर्वा थाना कांड संख्या 01/2026 के तहत दर्ज है और जांच की निगरानी सीआईडी द्वारा की जा रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर