Thursday, October 29, 2026

दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर एसडीपीओ ने झरिया में पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

धनबाद : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो ने झरिया थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय के साथ झरिया के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें: पलामू में पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

WhatsApp Image 2026 10 11 at 11.34.00

निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा इंतजाम और पूजा समितियों की ओर से की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था, वाहनों के पड़ाव और आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, झरिया के इंद्रा चौक स्थित पूजा पंडाल के निरीक्षण के दौरान आसपास के भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों, वाहनों के पड़ाव, रूट निर्धारण और बैरिकेडिंग की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो ने कहा कि झरिया में पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया गया है। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को वन-वे किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर ऑटो और टोटो खड़ा करने या निर्धारित रूट का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर