Thursday, October 29, 2026

पलामू में पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बसौरा के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, मुंदरिया गांव निवासी कुश सिंह,राकेश सिंह और गोलू सिंह एक अपाची बाइक से कपड़ा खरीदने लेस्लीगंज जा रहे थे.इसी दौरान बसौरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया

इसी दौरान पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह वहां से गुजर रहे थे. हादसा देख उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेजने में मदद की. एमएमसीएच में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने गोलू सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं कुश सिंह और राकेश सिंह का इलाज जारी है.

घटना की सूचना मिलने के बाद लेस्लीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.पुलिस फरार अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर