Thursday, October 29, 2026

SDO कार्यालय के कर्मी ने पेपर भेजने के नाम पर मांगी 20 हजार रूपए की रिश्वत, रंगेहाथ गिरफ्तार

रांची: झारखंड के दुमका जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने गुरूवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरैयाहाट एसडीओ कार्यालय के एक कर्मचारी को 5 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर्मी की पहचान आनंद कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है. इस मामले में एसीबी ने यह कार्रवाई एक लिखित शिकायत पर की है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने 20 हजार रूपए की मांग की थी और आज उसे पांच हजार रूपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें : AI आधारित सुशासन एवं डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से झारखंड को देश का अग्रणी एआई राज्य बनाने की दिशा में हेमंत सरकार

20 हजार रूपये की मांगी रिश्वत

मिली जानकारी के मुताबिक आनंद कुमार भारद्वाज ने एसडीओ कार्यालय से किसी महत्वपूर्ण सरकारी पेपर को आगे बढ़ाने या भेजने के नाम पर स्थानीय व्यक्ति से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. इस संबंध में पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी के दुमका स्थित कार्यालय में की, जिसके बाद एसीबी ने मामले की शिकायत दर्ज कर इसका सत्यापन कराया तो मामला सही पाते हुए इस संबंध में गुरूवार को कार्रवाई करते हुए 5 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी उसे लेकर मौके से निकल गई.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर