Wednesday, July 22, 2026

महाराष्ट्र में 1000 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 युवकों की मौके पर ही मौत

न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक स्कॉर्पियो 1000 फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे उसने सवार 8 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना शनिवार देर रात पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अंबेनली घाट में हुई. सभी युवक गाड़ी में सवार होकर घूमने गए थे और वापस नहीं लौटे थे. जिसे लेकर परिजनों ने उनकी तलाशी शुरु कर दी और पुलिस को इसकी जानकारी दी.

1000 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो

जानकारी के अनुसार, सभी युवक दापोली घूमने गए थे और वहीं से वापस लौट रहे थे इसी दौरान स्कॉर्पियो अंबेनली घाट में एक गहरी खाई में गिर गई. जिससे गाड़ी पूरी तरह से कुचल गई. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में सवार सभी 8 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. खाई में गिरने वाली कार की पंजीकरण संख्या एमएच 11 डीएन 2340 सतारा जिले के असगांव तालुका कोरेगांव की है.

वहीं घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग दापोली से सतारा जा रहे थे. उन्होंने कहा कि पीड़ित दापोली के हर्णे से शनिवार रात करीब 2 बजे एसयूवी में रवाना हुए थे, लेकिन वे सतारा नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने रविवार दोपहर में उनकी तलाश शुरू की काफी प्रयासों के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी.

इसे भी पढ़े: लोहरदगा में बेटे ने पिता-पत्नी और मासूम बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को 1 मोबाइल टावर से लोकेशन मिली

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई. वहीं जांच के दौरान युवकों की अंतिम लोकेशन पोलादपुर के पास एक मोबाइल टावर के जरिए पुलिस को मिली. सोमवार सुबह पुलिस अंबेनली घाट इलाके में तलाश करने गई जिस दौरान उन्हें एसयूवी गहरी खाई में नजर आई. जिसके बाद पुलिस ने राहत बचाव का काम शुरु किया.

हालांकि कल रात से ही महाबलेश्वर ट्रेकर्स, प्रतापगढ़ सर्च एंड रेस्क्यू टीम और स्थानीय प्रशासन के नेतृत्व में राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. पुलिस को संदेह है कि चालक ने घाट इलाके में वाहन से नियंत्रण खो दिया होगा, जिस कारण से यह हादसा हुआ और एसयूवी खाई में जा गिरी.

मृतकों की पहचान

इस घटना में मृतकों की पहचान महेश अनिल पवार, आदित्य अशोक सालुंखे, रितेश राजेंद्र लोखंडे, सुहास जितेंद्र लोखंडे, अंश समीर चव्हाण, उत्कर्ष आनंद शिंगटे, अनिल अभिमन्यु शिंगटे और नितिन किसान नायकोंडे असगांव कोरेगांव तालुका निवासी के रूप में हुई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर