Wednesday, October 28, 2026

लोहरदगा में बेटे ने पिता-पत्नी और मासूम बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क: लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में सोमवार सुबह एक सनकी युवक ने अपने ही परिवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में युवक के पिता सुरेंद्र उरांव और पत्नी सुजाता उरांव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, उसकी 3 वर्षीय मासूम बेटी रेयांशी कुमारी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कप मच गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

2 लोगों की मौके पर ही मौत

सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने खून से लथपथ मासूम बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया. फिलहाल बच्ची जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को घर के अंदर ही बंद कर लिया था. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को घर से बाहर निकाला. हालांकि अबतक हत्या के पीछे के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़े: झारखंड के पलामू प्रमंडल में भीषण लू का अलर्ट जारी, कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

आरोपी से पूछताछ जारी

घटना को लेकर गांव के लोग भी हैरान हैं कि आखिर कैसे और क्यों युवक ने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और इस वारदात के पीछे का कारण जानने का प्रयास कर रही है. घटना के संबंध में एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली में दोहरे हत्याकांड की घटना हुई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर