Friday, June 19, 2026

टीवी व फिल्मों में बतौर अभिनेत्री सक्रिय संचिता उगाले ने की खुदकुशी, घर में फंदे से लटका मिला शव

मुंबई: बॉलीवुड व टीवी में सक्रिय 30 वर्षीय अभिनेत्री संचिता उगाले की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने की खबर सामने आ रही है. मुंबई पुलिस के अनुसार मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में स्थित घर में संचिता का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे अभिनेत्री के खुदकुशी करने की चर्चा तेज है, हालांकि खुदकुशी किए जाने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस के अनुसार घटना रविवार शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच की है.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी

घटना के समय घर में थी अकेले

पुलिस ने बताया की अभिनेत्री अपनी माता पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी. जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर यह अकेली थी. पुलिस ने ये भी बताया कि संचिता ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है.पुलिस ने आगे बताया कि महिला के पास से किसी भी तरह का नोट नही मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विक्की कौशल की छावा में किया था काम
संचिता टेलीविज़न दर्शकों के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा थीं और उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे पॉपुलर शो से पहचान बनाई थी. वह ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से भी जुड़ी थीं, जिसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी मौजूदगी को और मज़बूत किया था. टेलीविज़न के अलावा, संचिता फ़िल्मों में भी नज़र आईं. वह विक्की कौशल स्टारर फ़िल्म ‘छावा’ का हिस्सा थीं, जिसमें उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था. उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ शो में भी काम किया था, जिसमें उन्होंने सुकून का किरदार निभाया था.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर