Thursday, August 6, 2026

लालू यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

पटना : बिहार के पूर्व मंत्री व राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पाटलिपुत्र थाने में मामला दर्ज कराया है. उनपर जान से मारने की धमकी देने और घर में जबरन घुसने के गंभीर आरोप लगाए गए है. यह शिकायत पूर्व मंत्री की करीबी दोस्त रही अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने दर्ज कराया है, जिन्होंने पुलिस को बीचे 10 जून को थाना में शिकायत दी थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं होने पर 17 जून को कोर्ट पहुंचे, जिसके बाद कोर्ट ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया.

इसे भी पढ़ें : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल में 21 वरीय IAS अधिकारियों का तबादला, पटना समेत कई जिलों के DM बदले गए

जबरन घर में घुसने व धमकी का आरोप

आकाश यादव ने तेजप्रताप यादव पर 6 जून को उनके घर में जबरन घुसने और घरवालों को धमकी देने और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. तेज प्रताप पर आरोप के अलावा आकाश ने उनके सहयोगी मोतीलाल पर भी उन्हें फोन पर धमकाने का आरोप लगाया. इसके अलावा उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जरिए उन्हें धमकी देने की बात भी कहीं है.

उन्होंने बताया किसी मोहित नाम के व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सअप पर उन्हें धमकाया है.इन सभी के चलते उन्होने पहले पुलिस थाने में और बाद में कोर्ट में अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई. साथ ही इन सभी मामलों से संबंधित व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट्स और वॉयस नोट्स को सबूत के तौर पर पुलिस और अदालत को सौंप दिया है. जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

वही इस मामले पर तेजप्रताप यादव ने अपनी प्रतिक्रिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बदले की भावना से प्रेरित एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश बताया. उन्होंने लिखा, ” मैंने हमेशा कानून, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया है. लेकिन मेरी विनम्रता को कमजोरी न समझा जाए. मैं चरित्र हनन, झूठ और कानून के दुरुपयोग को कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा. उन्होंने न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि सच्चाई जल्द ही तथ्यों के साथ सामने आएगी और हर झूठ बेनकाब होगा.”

मामले में पुलिस का बयान

मामले की जानकारी देते हुए पटना की SP दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव के जरिए पाटलिपुत्र थाने में FIR दर्ज कराई गई है. जिसमें उन्होंने बताया कि तेज प्रताप यादव के जरिए घर में जबरन घुसकर परिवार वालों से मिलने की कोशिश की गई. इसके अलावा एक विदेशी नंबर से कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है, जो US का नंबर बताया जा रहा है. सबूतों की जांच के बारे में उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले के वॉयस नोट और नंबर की जांच की जा रही है, जिसके बारे में अभी यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि धमकी लॉरेंस गैंग ने दी थी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर