Monday, September 21, 2026

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल में 21 वरीय IAS अधिकारियों का तबादला, पटना समेत कई जिलों के DM बदले गए

पटना : बिहार में सम्राट चौधरी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। 21 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले के साथ पटना समेत कई जिलों के DM बदले गए। बिहार बोर्ड के लंबे समय से अध्यक्ष रहे आनंद किशोर को हटाकर पर्यावरण विभाग का ACS बनाया गया, जबकि पटना के DM त्यागराजन एस.एम. को बिहार बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। त्यागराजन इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। नालंदा के DM कुंदन कुमार अब पटना के नए जिलाधिकारी होंगे।

इसे भी पढ़ें: रांची : RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में तीन आरोपी सैफ, अमन और सायम सुजान गिरफ्तार

नालंदा, जहानाबाद, रोहतास, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, किशनगंज और खगड़िया समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों का भी तबादला किया गया है.जहानाबाद की जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय (2016 बैच) को अब भागलपुर का नया डीएम बनाया गया है. उनकी जगह स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव छिरिङ वाई. भूटिया (2013 बैच) को जहानाबाद का नया जिला पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

इसके अतिरिक्त मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन को प्रबंध निदेशक बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMICL) के पद पर भेजा गया है. जबकि उनकी जगह राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव (2017 बैच) को मुजफ्फरपुर के डीएम की कमान सौंपी गई है. रोहतास (सासाराम) की डीएम उदिता सिंह को नालंदा का नया डीएम बनाया गया है. मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव दीपक कुमार मिश्रा को रोहतास का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.

निबंधन महानिरीक्षक-सह-उत्पाद आयुक्त अंशुल अग्रवाल को बांका का डीएम बनाया गया है. जबकि कम्फेड के प्रबंध निदेशक समीर सौरभ को गोपालगंज के जिला पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव को पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) का नया डीएम नियुक्त किया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर अब खगड़िया के नए जिला पदाधिकारी होंगे.

निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) धर्मेंद्र कुमार (2013 बैच) को स्थानांतरित करते हुए अध्यक्ष बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा पूर्वी चम्पारण के निवर्तमान डीएम सौरभ जोरवाल को साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड (SBPDCL) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

जारी अधिसूचना के मुताबिक, कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. कुछ अधिकारियों को सचिव स्तर के पदों पर प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि कई को अलग-अलग विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल० चोंग्यू को संसदीय कार्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. जबकि सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

खगड़िया के निवर्तमान डीएम नवीन कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है. जिनके पास सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (IPRD) के प्रभारी सचिव तथा बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा.

पुलिस महकमे में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. कुल 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें 27 आईपीएस और 2 बीपीएस अधिकारी शामिल हैं. सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर