Thursday, November 5, 2026

Cocktail 2 Review : 14 साल बाद आई सीक्वल, जानें कैसी है शाहिद, रश्मिका और कृति की फिल्म

मनोरंजन डेस्क : कॉकटेल 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म पिछले काफी दिनों से चर्चा में थी, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है, जिसमें दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी नजर आए थे. वहीं अब कॉकटेल 2 को होमी अदजानिया द्वारा डायरेक्ट किया गया है. जबकि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले कॉकटेल 2 को प्रोड्यूस किया गया है.

इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

कॉकटेल 2 की कहानी

शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना से फिल्म की कहानी शुरू होती है. दोनों लिव इन में हैं और शाहिद कपूर की एक बात दोनों के रिश्ते में शक पैदा कर देती है. कृति सेनन फिल्म में रश्मिका की दोस्त के रोल में हैं. दोनों लॉन्गटाइम के बाद सिसली (इटली का एक द्वीप) में मिलती हैं और माहौल बदल जाता है.

फिल्म में शुरूआत में लिवइन और शादी के बीच की उलझन को दिखाया गया है. रश्मिका चाहती है कि कृति सेनन, शाहिद कपूर की वफादारी की परीक्षा ले और वह इसे फन चैलेंज बताती है. इस तरह पूरी फिल्म वफादारी के टेस्ट पर बेस्ड बन जाती है. कॉकटेल 2 का फर्स्ट हाफ सिर्फ लॉयलटी टेस्ट के बारे में है और कृति सेनन और शाहिद के बीच कुछ ऐसा होता है, जिससे चीजें बदलती हैं.

पहेली बनकर रह गई कॉकटेल 2 

फिल्म में आधा समय एक रिलेशनशिप चैप्टर बनता नजर आ रहा है. कृति सेनन हर वक्त शाहिद कपूर को समझाती नजर आ रही है कि प्यार क्या है? सही फैसला क्या है? सही व्यक्ति कौन है? सही जिंदगी क्या है. पूरी फिल्म इसी पर ही लग रही है. वफादारी का टेस्ट एक समय पर आकर ब्लैकमेलिंग और कॉम्पीटिशन बन जाता है और डायरेक्टर जो साबित करना चाहता है वह एक पहेली बनकर रह जाता है.

एडवांस बुकिंग में बंफर कमाई

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘कॉकटेल 2’ का रिलीज से पहले ही काफी बज बनता दिखा, जिसके कारण इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई है. मैडॉक फिल्म्स के इस प्रोडक्शन को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसने ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ को पीछे छोड़ते हुए 2026 की टॉप 5 बॉलीवुड प्री-सेल्स फ़िल्मों में जगह बना ली है.

फिल्म के एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के हिंदी 2D वर्जन ने देश भर में 11,868 शो में 1 लाख 61 हजार 547 टिकटों की सेल की है, जिससे इसने 5.56 करोड़ रुपये का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर, फिल्म का कुल एडवांस ग्रॉस कलेक्शन अनुमानित 8.83 करोड़ रुपये है. फ़िल्म को लेकर अच्छी चर्चा है और उम्मीद है कि स्पॉट बुकिंग से फ़िल्म का कुल ओपनिंग डे कलेक्शन अनुमानित 12 करोड़ से 15 करोड़ रुपये (नेट) तक पहुंच जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर