Sunday, September 13, 2026

महिला आरक्षण मुद्दे पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने आंकड़े के जरिए बीजेपी को दी ये चुनौती

पटना : राजद नेता तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कुछ आंकड़ों का हवाला देते हुए बीजेपी को महिला विरोधी कहा है. तेजस्वी यादव ने कहा है, “कट्टर महिला विरोधी और झूठे भाजपाई आँख खोल इस सच्चाई को स्वीकार करें और अपने तुलनात्मक आँकड़े जारी करें.”

इसे भी पढ़ें : “बंगाल में BJP नहीं, इलेक्शन कमीशन लड़ रहा चुनाव”, सीएम हेमंत सोरेन ने टीएमसी के पक्ष में की चुनावी सभा

बीजेपी के मुकाबले राजद का प्रतिनिधित्व अधिक

तेजस्वी ने लिखा, “लोकसभा चुनाव 2024 में आरजेडी ने बिहार में सबसे अधिक प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया. आरजेडी के लोकसभा सांसदों में 25 प्रतिशत महिला हैं.” तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी आरजेडी ने ही सबसे अधिक महिलाओं को टिकट दिया था. बिहार विधानपरिषद में भी दलों में सबसे अधिक 21.4 प्रतिशत महिलाओं का प्रतिनिधित्व आरजेडी में है.” तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है. “नकली लोग महिला उत्थान की बात करते हैं.”

लोकसभा से पास नहीं हुआ बिल

लोकसभा में शुक्रवार को 131वां संविधान संशोधन बिल पेश हुआ और इस पर वोटिंग हुई, लेकिन यह बिल लोकसभा में पास नहीं हो सका था. बीजेपी और एनडीए के नेताओं ने इसके लिए विपक्षी दलों को दोषी ठहराया और उन्हें महिला आरक्षण का विरोधी बताया. विपक्ष इसे संविधान पर हमला बता रहा है. विपक्ष का आरोप है कि यह महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन के ज़रिए भारत के चुनावी ढांचे को बदलने की कोशिश थी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर