Wednesday, October 28, 2026

“बंगाल में BJP नहीं, इलेक्शन कमीशन लड़ रहा चुनाव”, सीएम हेमंत सोरेन ने टीएमसी के पक्ष में की चुनावी सभा

रांची/पुरूलिया : पश्चिम बंगाल में इस वक्त चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है और पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान 21 अप्रैल तक जोरों-शोरों तक चलेगा. इसी चुनावी रणभूमि में तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन भी मैदान में उतर चुके हैं. 18 अप्रैल को हेमंत सोरेन बंगाल के पुरुलिया में तीन विधानसभा सीटों में चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान हेमंत सोरेन संताली भाषा में भी लोगों को संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में टीएमसी पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, कहा – वो नहीं चाहते कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA-MP बनें

बीजेपी की फूट डालो और राज करो की नीति

पुरुलिया जिले के मानबाजार विधानसभा से टीएमसी प्रत्याशी संध्या रानी टुडू, बंदवान सीट से राजीब लोचन सोरेन और काशीपुर विधानसभा से सोमेश बेलथरिया के पक्ष में सभा करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है. बीजेपी ने समाज में जहर भरने का काम किया है. उसने आदिवासी को आदिवासी से, हिंदू को मुस्लिम से और अगड़ा को पिछड़ा से लड़ाने का काम किया है. दुनिया भर के लोग बीजेपी की राजनीति को बहुत बुरी नजर से देखते है.

झारखंड सीमा से लगे काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में हेमंत सोरेन जनसभा में आई भीड़ को देखकर बहुत उत्साहित हुए. उन्होंने एक ओर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के समर्थन में वोट मांगा तो दूसरी ओर बीजेपी पर जमकर हमला बोला. हेमंत सोरेन ने महिला आरक्षण बिल के बहाने बीजेपी पर खूब निशाना साधा और कहा कि बीजेपी पहले अपना इतिहास देखे कि महिलाओं के प्रति उनका क्या व्यवहार रहा है.

यह चुनाव एक निर्णायक चुनाव

हेमंत सोरेन ने कहा कि पश्चिम बंगाल का यह चुनाव एक निर्णायक चुनाव है। ममता बनर्जी भाजपा जैसी फिरकापरस्त पार्टी के साथ लड़ रही हैं। जेएमएम भी ममता दीदी की इस लड़ाई में उनके साथ हैं। पश्चिम बंगाल की जनता दीदी के साथ खड़ी है। पश्चिमबंगाल का हर एक वर्ग आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक, अमीर और गरीब ममता दीदी के साथ खड़ा है। काशीपुर की धरती पर उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता अन्याय, विभाजन और नफरत की राजनीति को नकार चुकी है।

यह चुनाव सिर्फ सरकार चुनने का नहीं, बल्कि अपनी अस्मिता, अपने अधिकार और अपने भविष्य की रक्षा का चुनाव है. हेमंत सोरेन ने काशीपुर के अलावे दो और विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी संध्या रानी टूडू और रजीब लोचन सोरेन के पक्ष में जमकर प्रचार प्रसार किया है.

20 अप्रैल तक चुनाव प्रचार

बता दें कि हेमंत सोरेन 20 अप्रैल तक बंगाल के अलग – अलग विधानसभा टीएमसी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे जहां आदिवासियों की संख्या अच्छी है. क्योंकि 18 अप्रैल को जिन सीटों पर हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया वो झारखंड के सीमा से सटे हुए थे.. और इन क्षेत्रों में आदिवासियों की संख्या अच्छी है. और जीतने भी प्रत्याशी मैदान में वो सभी आदिवासी समुदाय से आते हैं. लिहाजा हेमंत सोरेन ने अपने सभा में संताली भाषा से भी जनता को बीच में संबोधित किया.

तृणमूल कांग्रेस की राह पर झामुमो

बहरहाल, हेमंत सोरेन ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के लोगों के संघर्ष और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं. तृणमूल कांग्रेस ने झामुमो की तरह हमेशा जनहित, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की राजनीति की है. उन्होंने आगे कहा कि यही रास्ता देश को आगे ले जा सकता है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, विपक्ष की आवाजी दबाने और समाज को बांटने की कोशिश हो रही है. ऐसे समय में पश्चिम बंगाल की जनता ने हमेशा की तरह एक मजबूत संदेश देने का काम किया है कि यहां की राजनीति विकास, भाईचारे और सम्मान की होगी, न कि डर और विभाजन की. इतना ही इस दौरान हेमंत सोरेन इलेक्शन कमीशन पर भी हमला बोला.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर