Friday, June 19, 2026

झारखंड के जिला अदालतों में असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति का रिजल्ट जारी, 410 पदों पर हुई नियुक्ति

न्यूज डेस्क: झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य के सिविल अदालतों में सहायक/ क्लर्क पदों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया में लगभग 410 पदों को भरा जाएगा, जहां अलग-अलग श्रेणियों में यूआर, बीसी-वन, बीसी-टू, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों का चयन किया गया है. रिजल्ट में राज्य के हजारीबाग, पलामू, गढ़वा, गिरिडीह, सिमडेगा, बोकारो, सरायकेला-खरसावां में अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई है.

सिकंदर को मिला पहला स्थान

यूआर कैटेगरी की परीक्षा में गिरिडीह के निवासी सिकंदर कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है. टॉपर सिकंदर ने कहा कि उसने 2024 में फॉर्म भरा था, जिसके बाद वह तैयारी में जुट गया. वहीं उसने अपने सेलेक्शन पर खुशी जताते हुए सफलता की श्रेय अपने माता-पिता और टीचर को दिया. उसकी पोस्टिंग हजारीबाग में हुई है. वहीं परीक्षा में दूसरा स्थान राजेश दास ने पाया और तीसरा स्थान आशीष कुमार ने पाया है.

इसे भी पढ़े: बिहार में 4 मई से बदलेगा 16 ट्रेनों का रुट, यहां जानें टाइमिंग और डिटेल

आधिकारिक वेबसाइट में देखें परिणाम

इन लिस्टों के अलावा सभी कैटेगरियों की वेटिंग लिस्ट भी जारी किया गया है, जिससे भविष्य में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की जा सकेगी. हाई कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र संबंधित सभी जानकारियां जिला न्यायालयों के द्वारा जल्द जारी कर दी जाएगी. वहीं अभियार्थी अपना परिणाम अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर