Wednesday, July 22, 2026

बिहार में 4 मई से बदलेगा 16 ट्रेनों का रुट, यहां जानें टाइमिंग और डिटेल

न्यूज डेस्क: पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में चलने वाली 16 से अधिक ट्रेनों के रुटों में 4-27 मई के बीच अस्थायी बदलाव किया जाएगा. गुरुवार को पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने कहा कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड में स्थित जौनपुर जं. स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए प्री एनआई/एन.आई के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार की कुछ गाड़ियों के रुट में बदलाव किया गया है. जिसमें पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-कोटा और इंदौर-पटना के साथ लगभग 16 ट्रेनें शामिल है.

ट्रेनों के रुट और तिथियों व संपूर्ण विवरण

बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस-बरौनी से 13-27 व गोंदिया से 12-26 मई तक चलने वाली 15231/15232 के मार्ग में परिवर्तन के कारण गाड़ी का ठहराव जौनपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी और शंकरगढ़ स्टेशनों पर नहीं रहेगी.

शालिमार-गोरखपुर-शालिमार एक्सप्रेस-शालिमार से 12,19 और 26 मई व गोरखपुर से 18-25 मई को चलने वाली गाड़ी संख्या-15021/15022 परिवर्तित मार्ग से गाड़ी का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर नहीं रहेगा.

वलसाड-मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस-वलसाड से 16 एवं 23 मई व मुजफ्फरपुर से 18-25 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्य-19051/19052 के मार्ग परिवर्तन से यह गाड़ी का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर नहीं रहेगा.

कोलकाता-गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस-कोलकाता से 7,14-21 मई व गाजीपुर सिटी से 15-22 मई को चलने वाली गाड़ी संख्या-22323/22324 के मार्ग परिवर्तन से इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर नहीं रहेगा.

कोटा-पटना एक्सप्रेस-कोटा से 14,15,17,22 और 24 मई को चलने वाली गाड़ी संख्या-13238 परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद जंक्शन के रास्ते चलेगी.

इसे भी पढ़े: लोहरदगा में ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, शवों की पहचान व कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस-रक्सौल से 14-21मई व आनन्द विहार टर्मिनस से 6,13 और 20 मई को चलने वाली गाड़ी संख्या-14017/14018 मार्ग परिवर्तन से जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, गोसाईगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, रुदौली और बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.

टाटा-अमृतसर अक्सप्रेस-टाटा से 4,6,11,13,18,20 और 25 मई को चलने वाली गाड़ी संख्या-18130 मार्ग परिवर्तन से इसका ठहराव शाहगंज एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

इंदौर-पटना एक्स-इंदौर से 9,16 व 23 मई को चलने वाली ट्रेन संख्या-19321 मार्ग में परिवर्तन के कारण गाड़ी क ठहराव अयोध्या कैंट, अकबरपुर व जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

पटना-गोमतीनगर वंदे भारत पटना से 4-27 मई को चलने वाली ट्रेन संख्या-22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत मार्ग परिवर्तन होने से अयोध्या स्टेशन पर नहीं रुकेगा.

मालदा टाऊन-गोमतीनगर एक्स मालदा टाऊन से 7,14 और 21 मई को चलने वाली ट्रेन संख्या-13435 मार्ग के परिवर्तन से जौनपुर, शाहगंज और अयोध्या स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.

पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस-पुरुलियासे 8,15 और 22 मई तो चलने वाली ट्रेन संख्या-14021 मार्ग के परिवर्तन से गाड़ी का ठहराव अयोध्या कैंट स्टेशन पर नहीं रहेगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर