Wednesday, July 22, 2026

सीएम हेमंत से रांची केंद्रीय मंत्री ने की मुलाकात, जाने मुलाकात की वजह

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज सोमवार को केंद्रीय महिला, बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मुलाकात की. इस शिष्टाचार मुलाकात में अन्नपूर्णा देवी ने अपने संसदीय क्षेत्र कोडरमा के हजारों छात्र-छात्राओं को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से हस्तांतरित कर सर जे.सी. बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध किए जाने के कारण उत्पन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को पुनः अवगत कराया.

कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्व में भी पत्राचार एवं मुलाकात के माध्यम से इस विषय को राज्य सरकार के समक्ष रखा गया है. उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सकारात्मक पहल करेगी. वहीं इस मुलाकात के दौरान राज्य में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई.

इसे भी पढ़े: सीएम हेमंत जनता की तकलीफों को समझने खुद सड़कों पर उतरे, यातायात का किया निरीक्षण

छात्रों की परेशानियों पर बात-चीत

उन्होंने सीएम के समक्ष इस बात को रखा कि कोडरमा जिला के एकमात्र अंगीभूत जेजे कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से अलग कर गिरिडीह के सर जेसी बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने की तैयारी पर विरोध शुरू हो गया है. जिसमें छात्रों का मानना है कि हजारीबाग नजदीक और गिरिडीह यहां से दूर है. ऐसे स्थिति में विश्वविद्यालय के कार्य से आने-जाने में कॉलेज के स्टाफ से लेकर छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना होगा.

दोनों स्थानों के कॉलेजों की दूरी

जे.जे. कॉलेज झुमरीतिलैया, कोडरमा से वीबीयू, हजारीबाग की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है इसके विपरीत, सर जे.सी. बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह की दूरी लगभग 127 किलोमीटर है. इतनी अधिक दूरी के कारण छात्रों का समय के साथ साथ आर्थिक परेशानियां बढ़ेगी. इसके विरोध में ही पिछले कुछ दिनों से छात्रों का आंदोलन लगातार चल रहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर