Tuesday, November 3, 2026

सीएम हेमंत जनता की तकलीफों को समझने खुद सड़कों पर उतरे, यातायात का किया निरीक्षण

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार की शाम सीएमओ की ओर से एक्स पर लिखा कि, जनता की तकलीफों को करीब से समझने के लिए खुद सड़कों पर हैं मुख्यमंत्री. इससे पहले भी दिसंबर 2025 और अप्रैल 2026 में ऐसे औचक निरीक्षण कर चुके हैं सीएम. सीएमओ ने खुद उनके इस औचक निरीक्षण की पुष्टि की है.

यातायात व्यवस्था देखने निकले सीएम

दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार की शाम अपने कांके रोड स्थित आवास से राजधानी की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए अचानक निकल पड़े थे. इस बात की भनक किसी को नहीं थी. मुख्यमंत्री ने अचानक राजधानी के सबसे व्यस्ततम चौक में शुमार कांटा टोली चौक पहुंचे. जहां उन्होंने वहां की लचर यातायात व्यवस्था को देखकर ट्रैफिक पुलिस के पदाधिकारियों को फटकार लगाई और उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़े: सीएम योगी ने कार्यक्रम में सूर्या हत्याकांड का जिक्र कर कहा- आपराधिक घटनाएं बर्दाश्त नहीं होगी

अचानक निरीक्षण पर निकले से मचा हड़कंप

जिसके बाद इसकी जानकारी आला अधिकारियों तक पहुंची और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. वहीं तुरंत ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात तमाम पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया गया. हालांकि रविवार के दिन रांची की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव अन्य दिनों की तुलना में थोड़ा कम रहता है. इसके बावजूद कुछ ऐसे चौक चौराहे हैं जहां 1 मिनट की कोताही होने पर भी जाम की स्थिति बन जाती है. इसके अलावा कई ऐसे भी लोग होते हैं जो ट्रैफिक नियम को बाईपास कर नई अवयस्था खड़ी कर देते हैं.

ट्रैफिक व्यवस्था पर सीएम का विशेष ध्यान

सीएम के औचक निरीक्षण का नतीजा है कि रांची के सभी चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान नजर आते हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2025 में भी इसी तरह से शहर का जायजा लिया था. मुख्यमंत्री इस बात पर हमेशा ध्यान देते है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहनी चाहिए, क्योंकि इसमें थोड़ी सी भी कोताही आमजन के लिए परेशानी खड़ी कर देती है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर