Wednesday, July 22, 2026

बिहार में राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, पांचवीं सीट के लिए उपेंद्र कुशवाहा और राजद के बीच कड़ी टक्कर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब कुर्सी छोड़ कर राज्यसभा जाने का निर्णय और घोषणा दोनों कर दी है। गुरुवार को सीएम नीतीश ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत 5 उम्मीदवारों के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। इसके बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि सीएम आखिर इस्तीफा कब देंगे और बिहार का अगला सीएम कौन होगा।

मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार अभी मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ेंगे। वह 16 मार्च को मतदान और मतगणना के बाद वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने तक बिहार की कमान अपने हाथ में रखेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश अभी करीब एक महीने तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसके साथ ही चर्चा तेज है कि अप्रैल में बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। हालांकि अगला मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा अभी यह एक सस्पेंस है और इस सवाल से पर्दा मुख्यमंत्री नीतीश के इस्तीफा के बाद ही हटने की उम्मीद है।

इस बीच भाजपा के कई नेताओं का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में चल रहा है। एक तरफ गृह मंत्री अमित शाह ने विधान सभा चुनाव के दौरान वर्तमान दोनों उप मुख्यमंत्री को बड़ा आदमी बनाने का वादा किया था तो दूसरी तरफ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और दीघा के विधायक संजीव चौरसिया का भी नाम रेस है। हालांकि भाजपा हमेशा ही अंतिम समय में अपने फैसले से लोगों को चौंकाती रही है इसलिए लोग अभी कयास लगाने से भी बचते ही दिख रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर