Friday, July 31, 2026

CSK vs RCB मुकाबले से पहले तिरुपति पहुंचे रजत पाटीदार और जितेश शर्मा, लिया आशीर्वाद

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2026 के बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजल पाटीदार और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। दोनों खिलाड़ियों ने टीम की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। जैसे ही दोनों खिलाड़ी मंदिर परिसर में पहुंचे, उन्हें देकने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाला और दर्शन प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराया। इस दौरान खिलाड़ियों ने पुजारियों के साथ समय बिताया और कुछ तस्वीरें भी लीं। रजल पाटीदार की कप्तानी में RCB ने इस सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में SRH को हराकर मजबूत शुरुआत की थी। इस जीत के बाद टीम को सात दिनों का ब्रेक मिला, जिसके बाद अब वह अपने दूसरे मुकाबले के लिए तैयार है।

घरेलू मैदान पर होगा बड़ा मुकाबला

RCB और CSK के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। दूसरी ओर, CSK के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम को अपने शुरुआती दोनों मैचों में RR और PBKS के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अब 5 अप्रैल को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं। जहां RCB अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं CSK इस मैच को जीतकर वापसी करने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें: गुजरात के सिलवासा में गैस सिलेंडर गोदाम में धमाके से 4 की मौत, 8 घायल

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर