Saturday, June 13, 2026

गुजरात के सिलवासा में गैस सिलेंडर गोदाम में धमाके से 4 की मौत, 8 घायल

सिलवासा: केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। डेमानी रोड स्थित एक गोदाम में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों के फटने से जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि गोदाम की छत और दिवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में ङर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही।

धमाके से इलाके में दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका करीब 30 मीटर के दायरे तक सुनाई दिया। तेज आवाज और मलबे के उड़ने से आसपास के लोगों को भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ। सड़क पर गिरे मलबे और धुएं के कारण कुछ समय तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे अफरातफरी मच गई। धमाके के बाद पास के स्कूल के बच्चे और स्थानीय लोग घबरा गए। तेज आवाज और मलबे के कारण चीख-पुकार मच गई। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि धमाके के कारण उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड टेंडर घोटाला मामले में इंजीनियर इन चीफ प्रमोद कुमार ने किया सरेंडर, कोर्ट से मिली जमानत

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर